CG FOREST Chhattisgarh Climate Change Raipur CG

सी सी एफ अफसरों के तबादले, मनिवासगन रायपुर के मुख्य वनसंरक्षक पदस्थ

सी सी एफ अफसरों के तबादले, मनिवासगन रायपुर के मुख्य वनसंरक्षक पदस्थ

लोकशन – रायपुर
रिपोर्टर – मज़हर इक़बाल

राज्य शासन ने 13 आईएफएस अफसरों को इधर से उधर किया है। फील्ड में तैनात सभी मुख्य वनसंरक्षकों को बदल दिया गया है। वैसे इसमें 3 पद खाली थे तथा बिलासपुर वृत इस माह के अंत में रिक्त हो जाएगा। आईएफएस अधिकारी श्रीमती एम मर्सीबेला को मुख्य वनसंरक्षक दुर्ग, मनिनिवासगन एस को प्रभारी मुख्य वनसंरक्षक रायपुर, मनोज कुमार पांडेय को मुख्य वनसंरक्षाक बिलासपुरा, दिलराज प्रभाकर को मुख्य वनसंरक्षक सरगुजा एवं राजेश कुमार चंदेले को मुख्य वन संरक्षक कांकेर पदस्थ किया गया है।

जारी सूची के अनुसार एस वेंकटचलम को मुख्यवनसंरक्षक वन्य प्राणी गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। डॉ. के मेचियो को दुर्ग से मुख्यालय भेजा गया है। माथेश्वरन को सरगुजा से मुख्यालय लाया गया है। श्रीमती एम मर्सीबेला को वन विकास निगम से मुख्यवनसंरक्षक दुर्ग, मनोज कुमार पांडे को राज्य वन विकास निगम से मुख्य वनसंरक्षक बिलासपुर, आलोक तिवारी वन संरक्षक को मुख्यालय से प्रभारी मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर,अमिताभ बाजपेई मुख्य वन संरक्षक को मुख्यालय में ही पद्स्थ किया गया है। मुख्यवनसंरक्षक रमेश चंद दुर्गा को जगदलपुर से मुख्यालय पदस्थ किया गया है। दिलराज प्रभाकर प्रभारी मुख्यवनसंरक्षक कांकेर को प्रभारी मुख्य वनसंरक्षक सरगुजा स्थानातरित किया गया है। अभिषेक कुमार सिंह को मुख्यालया से अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर में प्रभारी वन संरक्षक तैनात किया गया है। मनीवासगन एस वन संरक्षक को राज्य लघु वनोपज संघ से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक रायपुर पादस्थ किया गया है। श्रीमती स्टाइलो मंडावी को इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ही पदस्थ करते हुए कार्य आयोजना जगदलपुर काअ प्रभार दिया गया है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0724330