मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी तूफान मचा हुआ है। सुप्रिया सुले ने भी नितिन गडकरी को बड़ा नेता बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी तूफान मचा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में कई दिग्गजों के नामों का एलान होना अभी बाकी है। इस लिस्ट में नागपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम नहीं था। यह देख उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को ऑफर दिया है कि वह भाजपा को छोड़ महाविकास अघाड़ी में शामिल हो जाएं। उनको एमवीए से टिकट दिया जाएगा।
नितिन गडकरी की भाजपा अलग- सुप्रिया सुले ने नितिश गडकरी को उद्धव ठाकरे की तरफ से मिले ऑफर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए उन्हें राष्ट्रीय नेता बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भी तरह की है। एक सुसंस्कृति भाजपा है, जिसका प्रतिनिधित्व नितिन गडकरी करते हैं। यही भाजपा असली है। मुझे समझ नहीं आता है कि भाजपा को हो क्या गया है।
Add Comment