बिलासपुर। तोखन साहू नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री दायित्व प्राप्त करने के बाद 17 जून की दोपहर 2.00 बजे पहली बार बिलासपुर पहुच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा उनके प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह स्वागत ओर अभिनन्दन की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इस बाबत भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पूर्व में 16 जून को बिलासपुर नगर आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित था किंतु प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होने पर कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए एक दिन बाद 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है।श्री कुमावत ने जानकारी दी की श्री साहू 17 जून को दोपहर 2.00 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुचेंगे जहां पर भाजपा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात तितली चौक, तार बहार चौक, सी एम डी कॉलेज चौक लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक लिंक रोड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक, राजेन्द्र नगर चौक (विधायक आवास अमर अग्रवाल) होते हुए नेहरू चौक सहित प्रमुख मार्गों में उनका स्वागत किया जाएगा, लोकसभा बिलासपुर जिसमे बिलासपुर सहित मुंगेली जिला के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर सभागृह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू का अभिनन्दन किया जाएगा जहां जिले के सभी वरिष्ठ नेता डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने बिलासपुर जिले अंतर्गत जिला और मंडलों के सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यों को स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होने अपील की है।
तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री 17 जून सोमवार को पहली बार आएंगे बिलासपुर
June 15, 2024
18 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘कला और रचनात्मकता पर रोक नहीं लगा सकते’, महाप्रभु जगन्नाथ की एनिमेटेड फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- पालघर में 1.02 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार; मकान मालिक पर भी कार्रवाई
- कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ 11 साल पुराना केस बंद, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रायल कोर्ट का समन
- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर मेकर्स का बड़ा दांव! ₹1000 करोड़ के बजट की चर्चा, दो पार्ट में रिलीज और सरप्राइज कैमियो की अटकलें तेज
- WTC Points Table 2025-27: वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंची बाबर की टीम; जानिए भारत की स्थिति
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment