Chhattisgarh Raipur CG कांग्रेस पार्टी

महन्त रामसुन्दर दास चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली घूमे

माताएं अपनी संतान को आशीर्वाद दिलाने के लिए निकल पड़ती हैं

रितेश ने कहा चांगोरा भाटा वीरान- सुनसान स्थान था इसे राजेश्री महन्त जी ने बसाया है

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लोगों में चर्चा का विषय बन कर रह गया है, यहां से दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशी के रूप में है मैदान में हैं, वे चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली घूम कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच वे जिस भी गली से गुजरते हैं वहां लोग उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उनके समक्ष उपस्थित हो जाते हैं, आज दिनांक 28 अक्टूबर को चांगोराभाठा के विभिन्न गलियों में वे घूमते हुए जनसंपर्क कर रहे थे तभी एक माता अपने घर से निकली और उन्होंने अपने बच्चों को उनको समर्पित कर दिया और कहा कि महाराज जी मेरे बच्चे को आशीर्वाद प्रदान कीजिए, महाराज जी ने बड़े प्रेम से उसे गोद में उठा लिया और आशीर्वाद प्रदान किया, तरह -तरह की बातें जनसंपर्क यात्रा में लोगों के मुख से सुनाई दे रही है। नारा लगाते हुए लोगों की भीड़ में साथ चल रहे नितेश ठाकुर ने कहा कि चांगोराभाठा एकदम वीरान क्षेत्र था यहां कोई भी आने से कतराते थे, इसे दूधाधारी मठ के इसी महाराज जी ने व्यवस्थित कराया है, जिससे इतना सुंदर बस्ती का निर्माण हुआ है, एक व्यक्ति ने कहा अरे भैया ये हमारे अन्नदाता है इनको वोट देने का सौभाग्य हम सबको मिलेगा। इनको जो वोट हम लोग देंगे वह वोट नारियल के समान है। इन्हें वोट देने से हमें पुण्य मिलेगा जनसंपर्क यात्रा में हर दिन की तरह नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पार्षद उत्तम साहू, वार्ड अध्यक्ष मोहन साहू, सुमीत दास,दीपानवीन चन्द्राकर, अधिवक्ता मनोज बघेल सहित कांग्रेस के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0767390