Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

विधायक प्रमोद शर्मा कल सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे कांग्रेस में

बलौदाबाजार। भाजपा में जाने के कयायों को साफ करते हुए जिले के वर्तमान विधायक प्रमोद शर्मा कल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रवेश करेंगे। काफी दिनों से उनके प्रवेश को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और अंततः उन्होंने जानकारी दी है कि कल बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करेंगे।
प्रमोद शर्मा शुरू से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं और उसके बाद जनपद व जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। वहीं उन्होंने पांच वर्ष पूर्व कांग्रेस से विधायक की टिकट मांगी थी और नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थाम विधायक बने थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0706000