Health

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सुपेबेड़ा में दूषित पानी व जेनेटिक कारणों से किडनी की बीमारी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में हो रही लगातार मौतों पर वस्तु स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि सुपेबेड़ा में दूषित पानी के चलते किडनी की समस्या आई है। इसके अतिरिक्त जेनेटिक फैक्टर भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मलेरिया और डाइबिटीज की वजह से भी लोग किडनी की बीमारी से पीडि़त हुए हैं। वहां अभी भी करीब ढाई सौ लोग किडनी की बीमारी से पीडि़त हैं। सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और सजगता से काम कर रही है। श्री सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि किडनी विशेषज्ञ लगातार जा रहे हैं और रिपोर्ट जारी की जा रही। अब तक दो सौ से लेकर ढाई सौ लोग वर्तमान में सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से ग्रसित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर हफ्ते 3 या 4 कैम्प हो रहे हैं। मरीजों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक से अधिक राहत नागरिकों को मिले, इसकी कोशिश की गई है। इसके अलावा वहां पेयजल के सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही तेल नदी पर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। संयत्र लगाकर पानी सप्लाई किया जाएगा। वहां विशेषज्ञ हैं और डायलिसिस की मशीन वहां रखी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट सार्वजनिक किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि स्थिति को सामान्य बनाना।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0822585