कोरोना संकट के बीच बिहार के बक्सर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। चौसा के महादेव घाट पर लाशों का ढेर लग गया है। जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ये उत्तर प्रदेश की लाशें हैं, जो यहां बहकर आ गई है। कोरोना काल में बक्सर जिले के चौसा के पास स्थित महादेव घाट की तस्वीरों ने उस समय विचलित कर दिया, जब लाशों के अंबार ने गंगा में स्थित घाट को ढक दिया। हालांकि, जैसे ही इस घटना का वीडियो सामने आया जिला प्रशासन हरकत में आया।। चौसा के बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ये करीब 40 से 45 लाशें होंगी, जो अलग अलग जगहों से बहकर महदेवा घाट पर आ कर लग गई हैं। उन्होंने बताया कि ये लाशें हमारी नहीं हैं। हम लोगों ने एक चौकीदार लगा रखा है, जिसकी निगरानी में लोग शव जला रहे हैं। ऐसे में ये शव उत्तरप्रदेश से बहकर आ रहे हैं और यहां पर लग जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि यूपी से आ रही लाशों को रोकने का कोई उपाय नहीं है। ऐसे में हम इन लाशों के निष्पादन की तैयारी में है। एक अन्य अधिकारी केके उपाध्याय ने कहा, “वे फूली हुई हैं और कम से कम पांच से सात दिनों से पानी में हैं. हमें जांच करने की जरूरत है कि वे कहां से हैं, यूपी के किस शहर से हैं।”इस घटना को लेकर शहर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल और इनसे होने वाले संक्रमण को लेकर चिंता है।
बक्सर के गंगा घाट पर लाशों का अंबार, पल्ला झाड़ते हुए बोला प्रशासन- “हमारी नहीं, उत्तर प्रदेश की लाशें हैं”
May 11, 2021
153 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment