Chhattisgarh

कृषि पम्पो के स्थायी कनेक्शन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार- छाया वर्मा

रायपुर/03 मार्च 2021 / राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने 35161 कृषि पम्पो को स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनकी सरकार की प्रथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं।
सांसद छाया वर्मा ने कहा कि प्रदेश के अनेक किसानों की मांग पर इस मामले में मैने भी मुख्यमंत्री से किसानों के हित में प्रदेश भर में कृषि पम्पो के स्थायी कनेक्शन दिया जाये। मुख्यमंत्री ने सदाशयतापूर्वक इस अनुरोध को स्वीकार किया। सांसद छाया वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की प्राथमिकता में खेती और किसान थे ही नही इसीलिए भाजपा सरकार ने अपने पन्द्रह साल के कार्यकाल में एक भी बड़ी सिंचाई परियोजना को नही बनाया। प्रदेश में सिंचाई का रकबा नही बढ़ा सिंचाई पम्पो के लिए किसानों को भटकना पड़ता था।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0754818