राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद विमानतल सड़क मार्ग पर स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय ‘नाईट बाजार’ का शुभारंभ किया। इसका आयोजन तत्वम क्लब नामक संस्था ने किया है। राज्यपाल ने इस बाजार में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के द्वारा इतना अच्छा आयोजन किया जाना सराहनीय है। इससे समाज के अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल दिव्यांग बच्चों के स्टाल पर भी पहुंची, जहां बच्चों ने अपने हाथों से बनाए दीये भेंट में देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की। आयोजकों ने राज्यपाल को बताया कि यह आयोजन महिलाओं के समूह के द्वारा किया गया है। इसमें कपड़े, बच्चों के खिलौने सहित खाने के भी स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय, राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा सहित संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राज्यपाल ने ‘नाईट बाजार’ का किया अवलोकन
October 13, 2019
24 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू कांग्रेस देगी 8333 रू प्रति माह
- लोकसभा चुनावो में कांग्रेस प्रत्याशियों की लड़ाई भाजपा से नही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से है: केदार कश्यप
- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
- बागबाहरा के हाड़ाबांध में कृषक “किसान वृक्ष मित्र योजना” से बदल रहे तकदीर
- बिलासपुर पुलिस ने कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई की, तांबा के कबाड़ से भरे 2 पिकअप को जब्त किया
Add Comment