मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले की पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा के भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह द्वारा उपजाई गयी सब्जियों का अवलोकन किया। उन्होंने मूली का स्वाद भी लिया। बोरेन्दा में उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि आपने बहुत सुंदर अमारी भाजी लगाई है। एला भेजवाहु, मोला एखर चटनी बहुत अच्छा लगथे। अमारी भाजी के फूल ला सकेल के रखव, एखर शर्बत बढ़िया बिकथे। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर महिलाओं ने बारहमासी करेला की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे खरीदूंगा। महिलाओं ने कहा कि आपकी पहल से तो ऐसा कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, नहीं आपकी मेहनत है और उन्होंने इसका भुगतान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा के भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की…
November 10, 2020
45 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- Whatsapp पर फर्जी आई.डी. व डीपी बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा नुकसान व धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा संविधान बदलना चाहती है: प्रियंका गांधी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के चलते सभी स्कूल को बंद करने का आदेश
- गंदगी से भरी पाई गई नालियां, सफाई ठेकेदार पर लगा 25 हजार का जुर्माना
- राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना खत्म करने और हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देने का किया वादा
Add Comment