Chhattisgarh COVID-19

अवस्थी पुलिस महानिदेशक विडियो कॉलिंग के जरिए करेंगे संवाद

पहला संवाद 7 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों से

Reporting by Pooja verma

रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी द्वारा स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पेशल इंटरेक्शन प्रोग्राम के तहत विडियो कॉल के माध्यम से आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों से पुलिसिंग के संबंध में संवाद करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहला संवाद कार्यक्रम 07 अक्टूबर 2020 को रखा गया है, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों से चर्चा की जायेगी। इसके पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों से पृथक-पृथक सप्ताहवार चर्चा की जायेगी। उक्त चर्चा हेतु तिथि एवं समय पृथक से निर्धारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर पुलिसिंग को और अधिक बेहतर बनाना है, जिससे आम जनता को पुलिसिंग के माध्यम से और बेहतर सेवा मिल सके।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499221