Chhattisgarh COVID-19

मुख्यमंत्री बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान निर्वाचित

रायपुर। प्रदेश में ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में चुने गए। महासचिव गुरुचरण सिंह होरा होंगे। एक मात्र पद कोषाध्यक्ष के लिए ही चुनाव हुआ जिसमें साई राम जाखड़ निर्वाचित हो गए। अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध तय हुए हैं। कोरोना के कारण अधिकृत गठन दो बार टल गया था। आज से नई इकाई कार्यशील हो गई है।
चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए और संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।शनिवार की सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इनसे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह संघ के अध्यक्ष थे।
कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष साई राम जाखड़ को 52 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ चुनाव लड रहे हाकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को 8 वोट मिले। इस तरह साई राम संघ के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अन्य पद के सभी निर्विरोध चुने गए हैं।
संघ की नई कार्यकारिणी-
अध्यक्ष – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उपाध्यक्ष – डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगत, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांवरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर।
महासचिव – गुरुचरण सिंह होरा
सहसचिव- अभिजीत मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर परासर, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव।
कोषाध्यक्ष- साई राम जाखड
सदस्य -डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहम खान, जगन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आनंद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर।
विशेष आमंत्रित सदस्य -विधायक कुलदीप जुनेजा, आइएएस सोनमणि बोरा, आइपीएस संजय पिल्लई, आइपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0506187