Chhattisgarh Raipur CG

शाहीन बाग बना राजधानी रायपुर का जयस्तंभ चौक

छत्तीसगढ़ रायपुर 24 जनवरी 2020

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन से प्रेरित होकर शहर की महिलाओं ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरने का आगाज किया। मौदहापारा और गोल बाज़ार थाना के समीप और राजधानी का हृदय कहे जाने वाले जय स्तंभ चौक पर सभी धर्म की महिलाएं और छात्राओं के साथ ही पुरूषों ने मोदी सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं, युवतियों और नन्ही बच्चियों ने काला कानून वापस किए जाने की मांग की। विगत बीस दिनों से लगातार देर रात तक विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने शिरकत की। धरना स्थल पर छात्राओं, युवतियां, गृहिणियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी हाथों में तख्तियां थामें मौजूद थीं। धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं सायरा बानो, दीपाली, नूरजहां, लक्ष्मी श्री, इरम, स्नेहा, फातिमा, कविता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि काला कानून वापस लिया जाए। इसके अलावा मौजूद महिलाओं ने सीएए-एनआरसी के साथ एनपीआर की हकीकत से रूबरू होने के लिए जानकारियां एक दूसरे से साझा की। इस मौके पर समेत बड़ी तादाद में कॉलेज और स्कूल की छात्राएं भी मौजूद रहती है।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0508083