Chhattisgarh Durg State

गृहमंत्री और विधायक की सक्रियता से दुर्ग में कांग्रेस की शानदार जीत

????????????????????????????????????

दुर्ग, 24 dec 2019/ 28 वार्डों में पार्टी को मिली
शानदार जीत भाजपा की 20 साल की बादशाहत खत्म
दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 20 साल का सूखा आखिरकार खत्म कर दिया है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्थानीय विधायक अरूण वोरा की सक्रियता के चलते यहां कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यही नहीं कांग्रेस ने यहां 28 वार्डों में शानदार जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोट शेयर के चलते भाजपा को कई वार्डों में मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस संगठन द्वारा दुर्ग निगम और उतई नपं का प्रभार मिलने के बाद से ही पूरे प्रदेश की नजरें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर थीं। इन दोनों ही निकायों में भाजपा ने कब्जा जमाया हुआ था। बावजूद इसके श्री साहू ने भाजपा के दोनों अभेद्य किलों को ढहा दिया। इस जीत में विधायक अरूण वोरा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
नगर निगम चुनाव के लिए परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, हालांकि बहुमत के आंकड़ें से वह तीन कदम पीछे रह गई। वहीं भाजपा यहां अपनी 20 साल की बादशाहत को कायम रखने में नाकामयाब हो गई है। जबकि तुरूप का इक्का समझे जा रहे निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जारी परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने यहां 28 वार्डों में अपना कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी ने 16, निर्दलीय ने 15 और जनता कांग्रेस ने भी 1 वार्ड में जीत दर्ज की है।
वार्ड 1 से मनीष साहू्र (भाजपा), वार्ड 2 से चमेली साहू (भाजपा), वार्ड3 से नरेन्द्र बंजारे (भाजपा), वार्ड 4 से लीना दिनेश देवांगन (भाजपा), वार्ड 5 से सत्यवती विजयंत पटेल (कांग्रेस), वार्ड 6 से राजेश यादव (कांग्रेस), वार्ड 7 से दीपेन्द्र देषमुख (भाजपा), वार्ड 8 से अब्दुल गनी (कांग्रेस), वार्ड 9 से विजेन्द्र राजु भारद्वाज (कांग्रेस), वार्ड 10 से चंद्रशेखर चंद्राकर (भाजपा), वार्ड11 से सतीश कुमार देवांगन (निर्दलीय), वार्ड 12 से अजीत वैद्य (भाजपा), वार्ड 13 से संजय कोहले (कांग्रेस), वार्ड14 से शंकर सिंह ठाकुर (कांग्रेस), वार्ड 15 से पायल नेताम (कांग्रेस), वार्ड 16 से खिलावन मटियारा (निर्दलीय), वार्ड17 से देवनारायण चन्द्राकर (भाजपा), वार्ड 18 से सरस्वती साहू (निर्दलीय), वार्ड 19 से काशी राम रात्रे (कांग्रेस), वार्ड 20 से अमित कुमार देवांगन (कांग्रेस), वार्ड 21 से अरूण सिंह (निर्दलीय), वार्ड 22 से काशी राम कोसरे (भाजपा), वार्ड 23 से मीना सिंह (निर्दलीय), वार्ड 24 से दीपक कुमार जैन (निर्दलीय), वार्ड 25 से राजकुमार नारायणी (कांग्रेस), वार्ड 26 से सत्यवती वर्मा (कांग्रेस), वार्ड 27 से मनीष कुमार बघेल (कांग्रेस)ने जीत दर्ज की है।
इसी प्रकार वार्ड 28 से ओमप्रकाश (भाजपा), वार्ड 29 से बबीता यादव (निर्दलीय), वार्ड 30 से भोला महोबिया (कांग्रेस), वार्ड 31 से मदन जैन (कांग्रेस), वार्ड 32 से धीरज बाकलीवाल (कांग्रेस), वार्ड 33 से शशि बाई साहू (भाजपा), वार्ड 34 से कन्या ढीमर (कांग्रेस), वार्ड 35 से इंद्राणी कुलेश्वर साहू (निर्दलीय), वार्ड 36 से ऋषभ जैन (कांग्रेस), वार्ड 37 से रागिनी देवी सोनी (निर्दलीय), वार्ड 38 से नीता जैन (निर्दलीय), वार्ड 39 पुष्पा गुलाब वर्मा (भाजपा), वार्ड 40 से दीपमाला खरोले (निर्दलीय), वार्ड 41 से हमिद खोखर (कांग्रेस), वार्ड 42 से मनी गीते (कांग्रेस), वार्ड 43 से दीपक साहू (कांग्रेस), वार्ड 44 से प्रकाश जोशी (जकांछ), वार्ड 45 से हेमा शर्मा (भाजपा), वार्ड 46 से कमला शर्मा (कांग्रेस), वार्ड 47 से कविता तांडी (निर्दलीय), वार्ड 48 महेश्वरी ठाकुर (कांग्रेस), वार्ड 49 से भास्कर कुंडले (निर्दलीय), वार्ड 50 से ज्ञानदास बंजारे (कांग्रेस), वार्ड 51 से प्रेमलता पोषण साहू (कांग्रेस), वार्ड 52 से गायत्री साहू (भाजपा), वार्ड 53 से अजय वर्मा (भाजपा), वार्ड 54 से अनुप कुमार चंदनिया (कांग्रेस), वार्ड 55 से हिमेश्वरी निषाद (निर्दलीय), वार्ड 56 से लक्ष्मी ललित ढीमर (कांग्रेस), वार्ड 57 से जमुना साहू (कांग्रेस) वार्ड 58 से ब्रजलाल पटेल (कांग्रेस), वार्ड 59 से शिवेन्द्र सिहं परिहार (निर्दलीय) व वार्ड 60 से जयश्री जोशी (कांग्रेस) विजयी रहे।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499128