Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

छत्तीसगढ़ मे किसानो के साथ हो रहा है न्याय- कांग्रेस

कांग्रेस हमेशा किसान गरीब मजदूरो के साथ खड़ी रहेगी।
भूपेश सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा कIर रही है।
भाजपा का किसान विराधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

Cकिसानो से किये गये वादो को पूरा कर यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानो के साथ कड़ी है। किसानो के साथ खडे़ होने का दिखावा बंद करे- गिरीश दूबे
रायपुर कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डाली जा रही बाधाओ के बाउजूद छत्तीसगढ़ मे भूपेश बघेल की सरकार किसानो के साथ न्याय कर रही है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानो को भरपूर आर्थिक सहायता दी जा रही है।
रायपुर 22 मार्च राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अंतिम किस्त 1104.27 करोड़ रू. का भुगतान किसानो को दिया जा चुका है जिसको लेकर आज शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान मे पत्रकारवार्ता राजीव भवन मे आयोजित की गयी।
विधायक अनीता शर्मा प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा इस पत्रकारवार्ता मे मौजूद थे।
पत्रकारवार्ता मे उपस्थित नेताओ ने भूपेश बघेल की सरकार की तारीफ की। और कहा कि किसानो से जो वादा किया गया था। इसे कांग्रेस सरकार द्वारा पूरा करने का काम कर रही है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे जी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानो को राजीव गांधी न्याय योजना की चैथी किस्त के रूप मे 1104.27 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया गया है। उन्होने कहा कि इस योजना मे अब तक किसानो को 3 किस्तो मे 4500 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रमाणित बीज उत्पादक किसान 4777 किसानो को तीन किस्तो मे 23 करोड़ 62 लाख रूपये तथा गन्ना उत्पादक 34292 किसानो को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप मे 74 करोड़ 24 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार धान उत्पादक किसानो की चैथी किस्त की राशि मिला कर प्रमाणित बीज उत्पादक किसानो और गन्ना उत्पादक किसानो को 5702 करोड़ 13 लाख रूपये का भुगतान किया जा रहा है।
जब देश भर के किसान केंद्र सरकार के खिलाफ अपने समर्थन मूल्य के लिए महीनो से आंदोलनरत है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के 21.5 लाख किसानो से 91.5 लाख मिट्रीक टन धान घोषित समर्थन मूल्य पर खरीद कर एक नया कीर्तिमान तैयार किया है। इससे यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानो के साथ खड़ी है।
ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण मे धान गन्ना मक्का के अलावा दलहन तिलहन गौण अन्न रागी कोदो कुटकी उत्पादक किसानो को भी शामिल किया गया है। उन्हाने कहा कि इस योजना से भूमिहीन और सीमांत किसानो को शामिल कर मुख्यमंत्री ने रात्य की एक बड़ी आबादी की आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिये है।
शहर प्रवक्ता मो. फहीम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चैथी किस्त की राशि ऐसे समय पर दी है जब किसानो को रबी फसल की तैयारी करने के लिए पैसे की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली मे बैठी भाजपा की केंद्र सरकार किसानो पर जुल्म ढा रही है।
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने केंद्र सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानो की आय दुगुनी करने का वादा किया था। लेकिन आज तक किसानो के हित मे कोई ठोस पहल नही किया है। आज देश का अन्नदाता महीनो भर से आंदोलन कर रहा है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कुम्भकरर्निय निंद सोई हुई है।
पत्रकारवार्ता मे धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम बंशी कन्नौजे दिलशाद हुसैन जी श्रीनिवास ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर मोहन वर्मा प्रणव सिंह ठाकुर पुष्पराज बैद्य।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0509186