Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

बढती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का महाधरना प्रदर्शन कल- महिला कांग्रेस

प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को गहरी निद्रा से जागने महाधरने पर बजायेगे नगाड़ा व थाली
बहुत हुआ महंगाई की मार अब केन्द्र से उखाड़ फेंकगे मोदी सरकार के नारा के साथ महिलाएँ काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
रायपुर/24 फरवरी 2020। नरेंद्र मोदी के गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम हो गई। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव जी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम जी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत जी के निर्देश पर 25 फरवरी 2021 को महिला कांग्रेस बढ़ती महंगाई पर बड़ा आंदोलन प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को गहरी निद्रा से जागने थाली व नगाड़ा बजाया जायेगा। महंगाई ताड़का सूर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दैनिक जीवन के प्रत्येक वस्तुओं के दाम आसमान छू रही है। बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने केन्द्र की भाजपा सरकार ने अब तक कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाये, महंगाई से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रही है। लेकिन अब बहुत हुआ महंगाई की मार अब तो बदलेगे ये सरकार के साथ महिला कांग्रेस कसम खाकर काली पट्टी पहन कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में उपस्थित होगे।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0504981